फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: धनेटा में अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक सुधार संगठन की बैठक आयोजित

अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक सुधार संगठन की बैठक धनेटा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अनिल गुलेरिया ने की। बैठक में संगठन की नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से कुलवंत को जिला अध्यक्ष, देश राज शीतल को महासचिव, गणेश दत्त को कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुनील कुमार (लक्की), सिमरजीत सिंह तथा बालकृष्ण धीमान को समिति सदस्य नामित किया गया। सदस्यों ने समाज में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जन-जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। संगठन ने युवाओं से नशा-मुक्त और जागरूक समाज निर्माण के लिए सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर योग राज शर्मा, राजीव कुमार, जगतार सिंह, देश राज शर्मा, रमेश चंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें