हमीरपुर में हड़ताल के चलते मेडिकल स्टोर बंद रहने के कारण मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दवाइयां लेने के लिए लोगों को जन औषधि केंद्रों और उचित मूल्य की दुकानों के बाहर लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों को आवश्यक दवाइयां अंदर से मिल गईं, लेकिन अनेक लोगों को जरूरी दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। खासकर बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है।