सदर थाना के तहत तरोपका में फर्नीचर की दुकान में देररात चोरी की वारदात सामने आई है। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकान से 45 हजार से अधिक कैश गल्ले से चोरी हुआ है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार अंकुश ने कहा कि जब सुबह उन्होंने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। मामले में यूपी और बिहार मूल के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए सदर थाना में तलब किया गया है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल कर पुलिस ने फिलहाल आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है।