राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू हमीरपुर में एक निजी कंपनी की ओर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में करीब तीस विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिन विद्यार्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया है, उनका पहले ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया है। जो विद्यार्थी स्क्रीनिंग टेस्ट पास कर चुके थे, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। कैंपस इंटरव्यू में राज्य भर के विभिन्न सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र भाग ले रहे हैं। बुधवार को भी साक्षात्कार प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसमें 25 विद्यार्थियों को बुलाया गया है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बडू हमीरपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अरविंद कटोच ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद साक्षात्का का परिणाम जारी होगा। इससे पहले उन्होंने कंपनी के अधिकारियों का स्वागत किया और उनके आगमन के लिए धन्यवाद किया।