फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हुकुम चंद शर्मा बोले- पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही सरकार

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन हमीरपुर की बैठक रविवार को बस अड्डा हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान हुकुम चंद शर्मा ने की। प्रधान हुकुम चंद और सचिव सुशील कुमार ने बताया कि अगस्त माह की पेंशन आधे पेंशनरों के खाते में डाली गई। कुछ पेंशनरों को पांच अक्तूबर तक पेंशन नहीं मिली है। सरकार हिमाचल पथ परिवहन पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है। इसका संगठन विरोध करता है। उन्होंने मांग रखी है कि पेंशनरों के सभी देय भत्ते दिए जाएं। जेसीसी के बैनर तले 15 अक्तूबर को शिमला में विशाल धरने का आयोजन किया जाएगा। सभी पेंशनर इसमें भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 2024 के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों को वित्तीय लाभ तथा पेंशन दी जाए। 01-01-2016 से 2022 तक सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर नहीं दिया गया है। सरकार से मांग की गई है कि इसे तुरंत जारी किया जाए। चिकित्सा बिलों का भुगतान कई वर्षों से नहीं किया गया है। इसका भुगतान भी शीघ्र किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने पुन: आग्रह किया है कि परिवहन पेंशनरों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें