फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अवाहदेवी में मकर संक्रांति पर ऐतिहासिक लोहड़ी मेले का आयोजन

अवाहदेवी कस्बे में लोहड़ी के उपलक्ष्य पर मकर संक्रांति के दिन ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों ने मेले से दो दिन पहले ही अपनी दुकानें सजा ली हैं, जिससे कस्बे में रौनक बढ़ गई है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व अन्य खेल-साधन भी स्थापित कर दिए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अवाहदेवी मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से पूजा व हवन यज्ञ आरंभ होगा तथा सुबह नौ बजे पूर्णाहुति की जाएगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें