फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कल होगी डीएसएसए जिला स्तरीय बैठक, प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बनेगी रणनीति

जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की बैठक मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चर्चा के साथ प्लान तैयार किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान परेशानी का सामन न करना पड़े। एक दिवसीय बैठक में जिलाभर से डीपीई, पीईटी व स्कूल प्रमुख भाग लेंगे। प्रतियोगिता पूर्व में 20 अगस्त से शुरू होनी थी लेकिन खराब मौसम के चलते निदेशालय की ओर से नया शेड्यूल तय किया है। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है ताकि निर्धारित स्थानों पर खिलाड़ियों के व्यापक प्रबंध किए जा सके। नए शेडयूल के मुताबिक लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एक से तीन सिंतबर, लड़कियों की खेलें सात से नौ सितंबर, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों के वर्ग की मेजर खेलों में बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल व रेसलिंग तथा लड़कियों की माइनर खेलों में बैडमिंटन, वालीबॉल, खो-खो व कबड्डी शामिल हैं। यह खेलें 12 से 14 सितंबर को होगी। लड़कों की माइनर खेलें व लड़कियों की मेजर खेलों की प्रतियोगिताएं 19 से 21 सितंबर को खेली जाएगी। जिला स्तरीय एथलीट और सांस्कृतिक, चैस, जूडो व योगा की प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से 2 अक्तूबर को होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कमल किशोर ने कहा कि प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण विषय है। प्रतियोगिता के सही आयोजन के लिए बेहतरीन प्रयास कैसे किया जा सकते हैं। इसी के संदर्भ में 26 अगस्त को बैठक का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें