फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में दियोटसिद्ध व्यापार मंडल ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

उत्तरी भारत के सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार को व्यापार मंडल दियोटसिद्ध द्वारा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में दोपहर 1 से 2 बजे तक अपनी अपनी दुकान बंद रखी और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई व्यापार मंडल द्वारा आतंकी भी हमले के खिलाफ उपयुक्त हमीरपुर को तहसीलदार ढटवाल के माध्यम से एक ज्ञापन सोपा गया जिसमें आतंकवाद के विरोध में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने का निवेदन किया गया तथा यह हमला धार्मिक दृष्टिकोण से हुआ और मुख्यतः हिंदू धर्म के विरोध में हुआ बाबा बालक नाथ मंदिर विश्व हिंदू प्रसिद्ध मंदिर है जिसमें हिंदू धर्म के लोग अपनी आस्था लेकर आते हैं तो इस प्रकार की घटना इधर न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाए व श्रद्धालुओं की गाड़ियों की भी जांच की जाए जिसमें श्रद्धालुओं के भेष में किसी इस प्रकार का व्यक्ति ना हो जो आतंकवाद को बढ़ावा दे। व्यापार मंडल के प्रधान संजय कुमार का कहना है कि वीरवार को सभी व्यापारी भाइयों द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ रोश प्रकट किया गया। तथा तहसीलदार ढटवाल के माध्यम से उपयुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सोपा गया जिसमें आतंकवाद के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निवेदन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें