फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए आयोजित की प्रतियोगिताएं

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व साईं नेशल सेंटर आफ एक्सीलेंस ने रविवार को संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में जिला योग संघ के अध्यक्ष स्वाति जार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।खेलों के माध्यम से महिलाएं अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत कर सकती हैं। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर, साईं नेशल सेंटर आफ एक्सीलेंस हमीरपुर की प्रभारी दिव्या, डॉ. संजय, डॉ. नीता, पूर्व हॉकी कोच अस्मिता ठाकुर, एथलेटिक्स कोच सूरज विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एथलेटिक्स, रस्साकशी, बैडमिंटन, पिकलबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक्स में 18 वर्ष की आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रज्ञा प्रथम, ऋतु द्वितीय संध्या तृतीय, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में गुलजारो प्रथम, सिया कौंडल द्वितीय और श्वेता तृतीय,रस्साकशी प्रतियोगिता में बाड़ी फरनोल की टीम प्रथम, बैडमिंटन युगल वर्ग में करुण व भारती प्रथम और पिकलबॉल प्रतियोगिता में रश्मि और पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता महिलाओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें