फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, खरगे का पुतला जलाया

भाजपा हमीरपुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को बसस्टैंड हमीरपुर के सामने झांसी पार्क में संयुक्त मोर्चा जन आक्रोश रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन राजनीतिक संवाद में व्यक्तिगत परिवार के सदस्यों को निशाना बनाने वाली टिप्पणियों से बचना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें