फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 1500 मीटर दौड़ हमीरपुर के आर्यन व बिलासपुर की सविता ने जीता स्वर्ण

66वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में शुरू हुई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा, खेल के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए हैं। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान और एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि व प्रतिभागियों का स्वागत कर प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 100 से लेकर 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो सहित अन्य स्पर्धाएं करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर दौड़ करवाई गई। जिसमें छात्र वर्ग में हमीरपुर के आर्यन ने स्वर्ण, कांगड़ा के अमित पटियाल ने रजत और बिलासपुर के सूर्यांश शर्मा ने कांस्य, छात्रा वर्ग में बिलासपुर की सविता ने स्वर्ण, इसी जिला की वंशिका ने रजत और हमीरपुर की मन्नत ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें