राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल के समीप सुबह नौ बजे के करीब सीमेंट से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई है। पीएचसी भोटा में उपचार के उपरांत उसे घर भेज दिया गया है। मुख्य सड़क पर ट्रक के पलटने से यातायात काफी बाधित हुआ। शिमला से कांगड़ा की ओर आने वाले वाहन जातकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैफिक खुलवा दिया गया है।