फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जसूर से पैदल चलकर 7 दिन की यात्रा कर बाबा बालक नाथ मंदिर आज पहुंचेगा 500 श्रद्धालुओं का जत्था

कहते हैं आस्था के आगे पहाड़ भी रास्ता दे देते हैं। इस श्रद्धा और आस्था के साथ जसूर से बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए हर वर्ष 500 लोगों का जत्था पहुंचता हैं। यह जत्था पिछले 12 वर्षों से लगभग 140 किलोमीटर का पैदल सारा तय करके दियोटसिद्ध पहुंचते हैं। इसमें जहां पुरुष, बच्चे शामिल हैं वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं है। यह जत्था प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। रविवार को यह जत्था बिझड़ी से दियोटसिद्ध के लिए रवाना हुआ। आज शाम तक यह बाबा बालक नाथ की नगरी में पहुंच जाएंगे तथा सोमवार को शुरू हो रहे नवरात्रों के पहले दिन बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद यह जसूर वापस लौटेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें