फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर की मलकीयत भूमि में आएगी हरित क्रांति, प्रति पौधा लगाने के मिलेंगे 20, जीवित रहने पर मिलेंगे अतिरिक्त 50 रुपये

पर्यावरण संरक्षण के लिए हर वर्ष वन भूमि में पौधारोपण करने वाला वन महकमा इस बार लोगों की इच्छानुसार मलकीयत भूमि में भी पौधे लगवाएगा। संबंधित भूमि मालिक को उसकी इच्छानुरूप पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग के फील्ड में तैनात कर्मचारी लोगों को प्रोत्साहित कर हैं। विभाग हिम एवर ग्रीन योजना के तहत यह पौधरोपण मलकीयत भूमि में करवाने जा रहा है। खास बात यह है कि विभाग की तरफ से भूमि मालिक को निशुल्क पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही पौधारोपण के लिाए प्रति पौधा 20 रुपए विभाग की तरफ से मिलेंगे। पौधारोपण के कुछ समय बात विभाग प्लांटेशन वाली भूमि का निरीक्षण करेगा तथा सरवाइव करने वाले पौधों की सं या के अनुरूप प्रति पौधा 50 रुपए और मिलेंगे। इस मुहिम से जहां लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी तो वहीं प्राकृति संपदा में भी इजाफा होगा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के दृष्टिगत यह मुहिम काफी कारगर साबित हो सकती है। बता दें कि हमीरपुर जिला में ही कई भूमि मालिक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी करना छोड़ रखा है। कई भूमि मालिकों की जमीन बंजर हालत में पड़ी हुई है। ऐसी जमीन का उपयोग पौधारोपण के लिए किया जा सकता है। हमीरपुर जिला की मलकीयत भूमि में एक साल में 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य वन विभाग ने तय किया है। भूमि मालिक खुद तय करेगा कि उसे किस तरह के पौधे अपनी मलकीयत भूमि में लगाने हैं। वन महकमा भूमि मालिक की इच्छा के अनुरूप पौधे उपलब्ध करवाएगा। बताया जा रहा है कि बिझड़ी में कुछ किसानों ने मलकीयत भूमि में पौधरोपण की इच्छा जाहिर की है। इन्होंने अपनी भूमि में आवंला सहित अन्य पौधे लगाने के लिए हामी भरी है। अब विभाग उन्हें पौधे उपलब्ध करवाएगा। वहीं, डीएफओ हमीरपुर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि हिम एवर ग्रीन योजना के तहत मलकीयत भूमि में पौधरोपण किया जाएगा। भूमि मालिकों की इच्छा अनुसार उन्हें पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। पौधे निशुल्क वन विभाग की तरफ से दिए जाएंगे तथा पौधारोपण के लिए भी प्रति पौधा 20 रुपए मिलेंगे। पौधों के सरवाइव करने पर प्रति पौधा 50 रुपए और मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें