फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: धूमधाम से मनाई महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती

महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं की जयंती पर रविवार को आर्य समाज भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।सुबह 9:00 बजे हवन शुरू हुआ। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें उपदेशिका अंजलि आर्य, आचार्य नारायण सिंह व वीर सिंह आर्य ने विशेष रूप से अपने उपदेशों व भजनों से ज्ञान गंगा का प्रवाह किया। इसके बाद शाम चार बजे तक ऋषि लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आर्य समाज हमीरपुर में महासचिव योगराज नंदा ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। तीन दिनों तक वार्षिक उत्सव का अयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें