फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 195 किशोरियों को लगाया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिले के 32 कोल्ड चेन प्वाइंट्स पर किशोरियों को टीके लगाए गए। खंड बड़सर में 36, भोरंज37, गलोड़ 20, नादौन 45, टौणी देवी 17, सुजानपुर 36 तथा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चार किशोरियों का टीकाकरण किया। शनिवार को जिला हमीरपुर में कुल 195 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। रविवार को भी कोल्ड चेन प्वाइंट्स पर किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। 29 मार्च से अभियान शुरू किया गया। 29 मार्च को कुल 206 लड़कियों का टीकाकरण किया गया था। जिला हमीरपुर में अभी तक 401 लड़कियों की एचपीवी वैक्सीनेशन हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि सरकार 14-15 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका बिलकुल मुफ्त लगा रही है। प्राइवेट अस्पतालों में एचपीवी का टीका आम तौर पर 10 हजार रुपये से भी अधिक कीमत पर उपलब्ध होता है, लेकिन सरकार लड़कियों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने तथा उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका मुफ्त लगा रही है। महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें