ग्राम पंचायत के अंतर्गत चंदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में आयोजित 10 दिवसीय लंगर का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने लंगर के सफल आयोजन के लिए कमेटी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक चलने वाले इस लंगर में प्रातः 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे दियोटसिद्ध मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को भोजन,पानी, सहित प्राथमिक उपचार में प्रयोग होने वाली दवाइयां बांटी गई। लंगर कमेटी के प्रधान श्यामलाल ने बताया की यह लंगर बीते करीब 10 वर्षों से लगाया जा रहा है। लंगर से बाबा बालक नाथ मंदिर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होती है। प्रतिवर्ष श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर से ज्वालाजी वह अन्य शक्तिपीठों को इसी मार्ग से जाते हैं। मंदिर आने वाले सैंकड़ों श्रद्धालुओं को भी इस सुविधा का लाभ मिलता है। इस मौके पर कमेटी के उप प्रधान अरुण कुमार, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, मदनलाल, पुरुषोत्तम चंद, भागीरथ आदि मौजूद रहे।