फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ग्राम पंचायत कोट लांगसां में स्वच्छता को लेकर ग्राम सभा आयोजित

ग्राम पंचायत कोट लांगसां में स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान डॉ. संगीता शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों ने स्वच्छ व स्वस्थ गांव के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति शपथ भी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें