फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: गौरव जैन बने जैन समाज सुजानपुर इकाई के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

जैन समाज सुजानपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज की जिम्मेदारियां संभालने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें गौरव जैन को अध्यक्ष, अंकुर जैन को उपप्रधान, भविक जैन को महासचिव और मनीष जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जैन समाज के पूर्व प्रधान विमल जैन और पूर्व महासचिव अरुण जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाज में एकता बनाए रखने और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक गति देने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव जैन ने समाज के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर जैन समाज की एकता, उत्थान और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में समाज की आगामी गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें