फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाहदेवी: नवरात्र के चौथे दिन मंदिर में उमड़ी आस्था, जिला परिषद सदस्य ने भी टेका माथा

नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को भी माता अवाहदेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बुधवार और गुरुवार को श्रद्धालुओं ने तीसरे नवरात्र की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाया। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया और पुजारी मोती लाल शर्मा ने पवन कुमार को माता की चुनरी ओढ़कर सम्मानित किया। पवन कुमार ने मंदिर कमेटी को आश्वस्त किया कि मंदिर परिसर में होने वाले किसी भी विकासात्मक कार्य के लिए वे हर समय कमेटी के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में भी भाग लेकर हाजिरी लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें