ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में स्कूल के 11वीं कक्षा के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य पूजा मिन्हास ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उनके स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित करने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से जो जो छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई उसमें पाठ्यक्रम से लेकर सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। इससे विद्यार्थियों को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और उन्हें अन्य परीक्षाओं को देने में सहायता मिलती है। स्कूल की छात्रा मुस्कान के कहा कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए वह अमर उजाला फाउंडेशन के आभारी हैं। उन्हें परीक्षा के माध्यम से एक मंच प्राप्त हुआ है और भविष्य में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का आसानी होगी। लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल मैहरे में 105 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा दिशा में हिस्सा लिया।