केंद्र और राज सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की हमीरपुर ईकाई ने वीरवार को गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। गांधी चौक से डीसी कार्यालय तक रैली निकाली। महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। बिजली पानी का निजीकरण बंद करने, आउटसोर्स और ठेका प्रथा बंद करने सहित अन्य मागें रखी गई।