फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर के नादौन चौक पर सीटीयू बस में आई तकनीकी खराबी, जाम से परेशान हुए लोग

उपमंडल हमीरपुर के तहत नादौन चौक के समीप सीटीयू बस खराब हो गई। बस के खराब होने के कारण सड़क पर आधा घंटे तक जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान अन्य वाहन चालक भी खासा परेशान हुए। दोपहर करीब बारह बजे सीटीयू बस हमीरपुर बस अड्डा में सवारियों को उतारकर वापस आ रही थी कि इस दौरान नादौन चौक के समीप बस के गेयर में तकनीकी खामी आ गई। बस चालक की ओर से काफी प्रयास किए गए लेकिन बस आगे नहीं बढ़ सकी। बस सड़क के बीचों-बीच खराब हुई थी जिस कारण सड़क मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों को पास लेने में दिक्कतें आईं। सड़क के दोनों ओर से वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ओर से यातायात व्यवस्था को सामान्य सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयास किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें