फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ डोडा में शहीद हुए अरविंद सिंह की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, मां और पत्नी रो रोकर बेसुध

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ डोडा में आंतकियों से मुठभेड़ में हमीरपुर का रहने वाला 27 साल का जवान अरविंद सिंह शहीद हो गया। रविवार को अरविंद की पार्थिव देह पैतृक गांव लहद पहुंचते ही हर तरफ चीख पुकार मच गई। पौने बारह बजे के करीब बलिदानी की पार्थिव देह घर पर पहुंची तो मां और पत्नी रो रोकर बेसुध हो गई। कुछ ही देर में पैतृक गांव में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। बलिदानी के पार्थिव देह के गांव में पहुंचते ही भारत मां के नारे भी खूब गूंजे। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, वीर शहीद अरविंद अमर के नारे भी खूत गूंजे। बलिदानी की अंतिम विदाई में हर किसी का आंख नम थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें