फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज: विधायक सुरेश कुमार बोले- सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिल रही निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर कॅरिअर के अवसर देने के लिए भोरंज में शुरू की गई निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। यह पहल अब एक मॉडल के रूप में पहचान बना रही है। यह बात विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ऑनलाइन कोचिंग के संचालन में कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन अब उन्हें दूर कर लिया गया है। कोचिंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भोरंज के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं, इंटरनेट और जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सौर पैनल और इनवर्टर भी लगाए गए हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की रुचि और क्षमता पहचानने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों और अभिभावकों को बारहवीं के बाद कॅरियर चुनने में असमंजस रहता है। यदि मिडल स्तर से ही बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें मार्गदर्शन दिया जाए तो वे दसवीं के बाद अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय और कॅरियर का चयन कर सकेंगे। इस मौके पर उन्होंने भोरंज की ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था से संबंधित वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। कार्यशाला में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एसडीएम शशिपाल शर्मा, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें