फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककरू हमीरपुर में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककरू हमीरपुर का वार्षिक उत्सव रविवार को मनाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय योगदान दिया है और यह अपनी स्थापना के पचासवें वर्ष की ओर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण सहित सभी क्षेत्रों में कई ऐसी योजनाएं आरंभ की हैं। जिससे विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। समारोह में विद्यार्थियों सरस्वती वंदना, समूह गान, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा और पानी री टांकी हो भाई रामा, पानी री टांकी हो व नीरू चली घूमदी हो चली घूमदी चली शिमले बजारा आदि गानों पर पहाड़ी नाटी पर प्रस्तुतियां देकर खूब समां बाधा। स्कूल उप प्रधानाचार्य विकास कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि, अन्य अतिथियों ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, राजेश ठाकुर, पूर्व पार्षद राकेश वर्मा, स्कूल के एमडी तारा चंद, प्रधानाचार्य डॉ सुमन लता सहित अभिभावक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें