हमीरपुर के गांव बल्यूट के ग्रामीणों ने सड़क बंद करने पर सोमवार को जिला उपायुक्त को अपना शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों में दीपचंद कालिया, कुसुम आदि ने कहा कि हमीरपुर से मंडी की ओर बस यहीं से जाती है लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने इस सड़क को बंद कर दिया है। इससे अब सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं उपायुक्त अमरजीत सिंह ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।