फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में 27 से 30 अगस्त तक मनेगा राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 को होंगे खेल मुकाबले

Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 01:47 PM IST

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) धर्मशाला में 27 से 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनमें खेल भावना और अनुशासन विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना है। एनसीओई धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान मेरा युवा भारत (MY Bharat) कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा और एनसीओई धर्मशाला के प्रभारी जेपी शानी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम से होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन प्रस्तावित है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद का अवसर मिलेगा। 28 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को डिजिटल श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और देश के खेल नायकों के योगदान से परिचित करवाने पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य आयोजन के तहत 29 अगस्त को एनसीओई धर्मशाला में विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियां होंगी। इनमें वॉलीबाल, क्रिकेट, पेनल्टी शूटआउट, म्यूजिकल चेयर और महिलाओं के लिए पिट्ठू जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन गतिविधियों में युवाओं और स्थानीय प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान देश में खेलों के विकास और पिछले 12 वर्षों में मजबूत हुए स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पर भी चर्चा की जाएगी। युवाओं को खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और स्थानीय नेतृत्व के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा। इसके जरिए खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ युवाओं को उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन 30 अगस्त को ‘स्पेशल संडे ऑन साइकिल’ आयोजित किया जाएगा। इसमें साइकिलिंग के साथ योग और रस्सी कूद जैसी गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। आयोजन में युवाओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। ध्रुव डोगरा और जेपी शानी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है। युवाओं को अपने विचार, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करने का अवसर भी मिलेगा। MY Bharat स्वयंसेवकों, स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं के बीच संवाद के माध्यम से उन्हें खेलों के साथ राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें