फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ ने आउटसोर्स भर्तियों पर नियंत्रण करने की उठाई मांग

हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ की ओर से धर्मशाला में सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संघ का कहना है कि प्रदेश के छात्र और बच्चे विभिन्न पुस्तकालय में लंबे समय से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जो अब सरकार से लगातार नाराज होते दिख रहे हैं। हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ के प्रदेश संयोजक श्रेय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में लगातार हो रही आउटसोर्स भर्तियों पर नियंत्रण किया जाए और आउटसोर्स पर रखे गए कर्मियों को सही वेतन दिया जाए। इसके साथ ही सरकार की ओर से बनाए गए राज्य चयन आयोग को सुचारू रूप से सक्रिय किया जाए, जिससे प्रदेश के युवाओं को नौकरियां मिल सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा सभा स्तर के दौरान संघ का प्रतिनिधिमंडल सरकार से मिलेगा और उनके समक्ष अपनी मांगे रखेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें