फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा बोले-अभिभावक आगे आएं, बेटियों को अवश्य लगवाएं एचपीवी टीका

जिला कांगड़ा में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के काॅन्फ्रेंस हाॅल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने की। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं तथा आमजन से इस महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहयोग व सहभागिता की अपील की, ताकि जिले में अधिकतम लाभार्थियों तक टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अभिभावकों और छात्राओं को टीके के महत्व, प्रक्रिया और सुरक्षा संबंधी जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप में मिल सके तथा किसी भी प्रकार की भ्रांति दूर हो। उपायुक्त ने बताया कि जिला कांगड़ा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 12,903 बालिकाओं का पंजीकरण किया जा चुका है। शेष पात्र बालिकाओं का पंजीकरण भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 75 विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह जीवनरक्षक टीका निःशुल्क लगाया जाएगा। राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से आईजीएमसी शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसके साथ ही राज्यव्यापी कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक करोल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी आरके सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अशोक कुमार, जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, आईएमए तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें