हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सुबह धर्मशाला सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम सुक्खू ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली तिब्बती टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट की स्वास्थ्य एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र ने आपदा का पैसा नहीं दिया और न ही एनपीएस का पैसा दिया। ग्रांट देकर केंद्र सरकार कोई खैरात नहीं दे रही, यह हमारा अधिकार है। कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा है। सीएम ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का मकसद गांव में जाने का मकसद लोगों के दुख-दर्द को जानना है। आगामी दिनों में कांगड़ा जिले के कई गांवों में भी यह कार्यक्रम होगा।