फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर सीमेंट से लदा ट्रक रावी नदी में गिरा, चालक की माैत

चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर कंपनी का सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान योग राज पुत्र धनी राम निवासी गांव तराला चंबा के रूप में हुई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कंपनी का सीमेंट से भरा ट्रक चंबा से खड़ामुख की तरफ जा रहा था। ढकोग बाजार के पीछे पहुंचने पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा। लेकिन ट्रक गिरने का किसी को कोई सुराग नहीं लगा। अल सुबह जब लोगों ने रावी नदी में ट्रक गिरा देखा तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक हादसे में चालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें