फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मणिमहेश यात्रा के लिए चंबा पहुंच रहे श्रद्धालु ठहरने की उचित व्यवस्था न होने से झेल रहे परेशानी

मणिमहेश यात्रा के अहम पड़ाव चंबा चौगान में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होना उनकी मुसीबतें बढ़ा रहा है। गुरुवार मध्यरात्रि से आरंभ हुई बारिश के बीच श्रद्धालुओं को बारिश से बचने के लिए सरकारी कार्यालयों के प्रागंण और दुकानों के बरामदे में ही समय व्यतीत करना पड़ा। इतना ही नहीं, चौगान में पर्याप्त टेंटों की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालु शुक्रवार को तिरपाल सिर पर उठाकर बारिश से बचने का प्रयास करते नजर आएं। तो वहीं पड़ोसी राज्यों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की वजह से जिला मुख्यालय के ईरावती चौक से लेकर पुलिस चौकी के बाहर तक लंबा जाम लगा रहा। वाहनों के जाम के चलते आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें