फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 14,500 की ऊंचाई पर स्थित चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल

चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग शनिवार शाम 5:00 बजे के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया। हांलाकि, अभी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे कि 20 जून के बाद ही मार्ग बड़ी गाड़ियों के लिए बहाल हो सकता है। प्रेगा स्थित कैंची मोड़ का 30 मीटर डंगा क्षतिग्रस्त होना इसकी मुख्य वजह है। लिहाजा, अब बैठे डंगे के स्थान पर नया डंगा लगने के बाद ही मार्ग पर बड़े वाहन सरपट दौड़ पाएंगे। लोक निर्माण विभाग के 24 कर्मचारी दिन रात डोजर, एलएनटी मशीन और जेसीबी के सहारे मार्ग को बहाल करने में जुड़े रहे। आखिरकार शनिवार शाम विभागीय कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई। छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल हो जाने से अब जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 650 से 700 किलोमीटर का सफर तय कर वाया जेएंडके, मनाली, पंजाब होकर चंबा नहीं पहुंचना पड़ेगा। मार्ग बहाल हो जाने से चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 172 किलोमीटर रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें