बचत भवन चंबा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का अहम मुद्दा नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। पूर्व में प्रधान रहे अजय जरयाल के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद नहीं कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रवीण मेहता जिला अध्यक्ष, परीक्षित धवन को महासचिव, नरेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र ठाकुर को शहरी इकाई का अध्यक्ष, पवन राणा को मुख्य सलाहकार चुना गया। कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की।