फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minjar Fair 2026: रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला संपन्न, CM सुक्खू ने निभाई परंपरा

ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को रावी नदी में पारंपरिक मिंजर विसर्जन की रस्म के साथ संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधि-विधान के साथ रावी नदी में नारियल और मिंजर प्रवाहित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समापन समारोह से पहले अखंड चंडी पैलेस से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री ने की। शोभायात्रा का नेतृत्व शहर के आराध्य भगवान रघुवीर ने किया। इस दौरान स्थानीय देवी-देवताओं की पालकियां, पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियां तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार से होती हुई मंजरी गार्डन पहुंची, जहां पारंपरिक लोकगायकों ने कुंजड़ी मल्हार का गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद पान वितरण की परंपरा निभाई गई और मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने मिंजर विसर्जन की रस्म अदा कर मेले का विधिवत समापन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें