फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में नवाजे चंबा जिले के मेधावी

चंबा महाविद्यालय (सुल्तानपुर) में शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अमर उजाला एवं अरनी यूनिवर्सिटी कांगड़ा ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके अलावा इस कार्यक्रम में आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, एनएचपीसी-द्वितीय करियां एनएचपीसी-तृतीय करियां चंबा, एनएफसीआई चंबा, जेएसडब्ल्यू कुठेड एनर्जी लिमिटेड चंबा, नव बिभोर पब्लिक स्कूल शुगलवान,हरिहर हॉस्पिटल कुल्लू, डॉ. गोयल आई केयर, विनायका कॉलेज ऑफ फार्मेसी, क्रिस्टन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू आदि सह प्रायोजक की भूमिका में रहें। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री एवं डलहौजी विधायक आशा कुमारी, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त भीमसेन ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। मेधावी पूर्व शिक्षा मंत्री और पूर्व सूचना आयुक्त के हाथों सम्मान पाकर चहक उठे। मुख्य अतिथि आशा कुमारी ने अपने संबोधन के जरिये नशे पर चोट की। उन्होंने कहा कि वह बच्चों के लिए वे हर दम तैयार रहती हैं। कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी चाहिए, जिससे वे भविष्य में आगे बढ़ सके । पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को खासकर नशे से दूर रहना चाहिए। नशे से परिवार टूट जाते हैं। मंच का संचालन संजय ठाकुर ने किया। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में कार्यक्रम में मौजूद बच्चों, परिजनों और अध्यापकों को बांधे रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें