भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सुकड़ाईबाई के पास चंबा के लिए आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक व दो कारों से जा टकराई। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हादसा शनिवार सुबह 10:00 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पठानकोट से डाक लेकर बनीखेत पहुंची निगम की बस का स्टेयरिंग खराब हो गया। बनीखेत में मरम्मत के बाद चालक-परिचालक और मैकेनिक बस को लेकर चंबा की ओर आ रहे थे, तभी सुकड़ाईबाई नामक स्थान पर पहुंचने पर अचानक ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हाईवे किनारे खड़े ट्रक के साथ बस की टक्कर करवा दी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।