फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में छोऊ गांव के युवक की मौत मामले में परिजन भाजपा नेता जय सिंह के साथ करेंगे भूख हड़ताल

चंबा जिला मुख्यालय के साथ लगते छोऊ गांव के युवक की मौत पर हत्या का मामला दर्ज नहीं करने को लेकर परिजन 5 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। भाजपा नेता जय सिंह भी परिजनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके लिए बुधवार को भाजपा नेता की अगुवाई में परिजनों ने एडीएम चंबा को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने बताया कि इस मामले को हत्या के तहत दर्ज करवाने को लेकर उन्होंने 28 दिसंबर को उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा था। लेकिन इसमें कोई कार्रवाही नहीं की गई। इसकी वजह से उन्हें भूख हड़ताल करने का फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को अजय कुमार की शराब के नशे में धुत्त लोगों ने हत्या कर डाली। लेकिन, इसे पुलिस ने दुर्घटना करार दिया है। लेकिन, परिजनों को पूरा शक है कि उनके बेटे की दुर्घटना में नहीं, बल्कि हत्या की साजिश के तहत मौत हुई है। इसलिए परिजन इस मामले की पूरी जांच करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही यह मामला हत्या के तहत दर्ज करवाने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर किशोरी लाल, ओम प्रकाश, अभिषेक, मुकेश, पिंकू, अनिल और अतुल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें