मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी घाटी के दौरे के दौरान बर्फ से लदी पहाड़ियों का यह वीडियो अपने मोबाइल से बनाया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में स्नो कवर एरिया स्विट्जरलैंड से अधिक है। ग्रीष्म ऋतु आ चुकी है, पर्यटक अधिक से अधिक तादात में हिमाचल आएं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएं। इन वादियों को निहारकर हर कोई प्रफुल्लित हो उठेगा।