चंबा। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है। वहीं इस बार सुहागिनों को करवाचौथ की पूजा से जुड़ा सामान खरीदने के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। पिछले साल 200 रुपये में मिलने वाली सुहागिनों की थाली के दाम इस बार बढ़कर 250 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा फेनियों, नारियल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे त्योहार की खरीदारी का बजट बढ़ गया है। करवाचौथ पर सुहागिनें पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं।