फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: चमीणू से छमैरी सड़क का कार्य शुरू करवाने की मांग

बरौर पंचायत के लोगों का प्रतिनिधिमंडल चमीणू से छमैरी सड़क का कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के कुछ लोगों द्वारा सड़क का कार्य को बीच रास्ते में रोक दिया गया है। ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर उक्त एंबुलेंस मार्ग के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये भी स्वीकृत करवाया है, लेकिन कार्य करवाने में दिक्कत पेश आ रही है। इस सड़क के न बनने से कई गांव को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। मजबूरी में लोगों को बीमार व्यक्ति को चारपाई या पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि इस सड़क को बनाने के लिए पूर्ण तौर पर दिशा-निर्देश दिए जाएंं। इससे ग्रामीणों को इसकी सुविधा मिल सके। इस मौके पर हंस राज, हुसैन, दलमीर, ज्योति, अंजु, गुलाम नवी, नरेश कुमार और माम हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें