फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Road Accident: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। लाहड़ के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गेहरा निवासी बचन सिंह पुत्र नारायण सिंह (पेशे से चालक), उनके पुत्र रिपन कुमार, जो हिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (सेकेंड आईआरबीएन), सकोह में तैनात थे, रिपन कुमार की पत्नी रिम्पी, केसर सिंह की पुत्री कीर्ति तथा एक वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें