पुलिस मैदान बारगाह में संस्कृत कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबॉल, और क्रिकेट के मुकाबले करवाए गए। महाविद्यालय के संजीव कुमार ने बताया कि ये खेलकूद प्रतियोगिता पहली बार ही आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन 100 मीटर, 400 मीटर की दौड़ के मुकाबले करवाए गए जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारी दिनचर्या के साथ ही शुरू हो जानी चाहिए।