ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर साहो में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिर में श्रद्धालु चंद्रशेखर के दर्शन करने समेत जलाभिषेक को आगे बढ़ते रहे। वहीं सुबह के समय मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें चंद्रशेखर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने हवन में पूर्णाहुति डाली। दोपहर बाद सदर विधायक नीरज नैयर मंदिर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंदिर में लोक कलाकारों ने भी शिव भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।