छिंज मेला कोहलड़ी में 150 पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों की संख्या अधिक होने के कारण मेला रात को 10:30 बजे तक चलता रहा। छोटी माली अजय बाथरी व मोहनलाल तीसा के बीच मुकाबला हुआ तथा बड़ी माली सुमित बघेईगढ़ व लतीफ जसोरगढ़ के बीच हुआ लगभग 1 घंटे तक चले दोनों मुकाबले को बराबरी पर छोड़ दिया गया। बड़ी माली के दोनों पहलवानों को 7100/7100 तथा छोटी माली के पहलवानों को 3100/3100 रुपये की धनराशि ईनाम के रूप में दी गई।