भारतीय खेल प्राधिकरण के एसटीसी बिलासपुर की ओर से रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल के 58वें संस्करण का आयोजन किया गया। यह आयोजन साईं और चुनाव कार्यालय बिलासपुर के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में माय भारत, माय वोट थीम के अनुरूप किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा। इस कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार, नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी और जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष रूप से 50 प्रथम बार मतदाता बने युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आत्मसात किया।