अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में तीसरे दिन ऊना और मंडी का मैच शुरू हुआ। अर्पित सिंह की शतकीय पारी की बदौलत ऊना ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो पाया। तीसरे दिन पहला सत्र खत्म होने तक ऊना ने सात विकेट खोकर 273 रन बना लिए हैं। ऊना ने मैच में 114 रन की बढ़त प्राप्त कर ली है। ऊना की ओर से कप्तान विनायक ने 73 रनों की पारी खेली। मंडी की ओर से सुजेश्वर सेन ने दो विकेट हासिल किए। वहीं मंडी की पहली पारी 159 रन पर सिमटी है।