फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur:आतंकियों से मुठभेड़ में झंडूता के हवलदार बलदेव चंद बलिदान

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता के थेह गांव के हवलदार बलदेव चंद(35) बलिदान हो गए। जानकारी के अनुसार बलिदानी बलदेव चंद शुक्रवार देर रात को उधमपुर के जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बलदेव चंद के पिता सेवानिवृत्त हवलदार बिशन दास, ताया और चाचा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। बलदेव चंद अपने पीछे सात साल के बेटे, पत्नी और मां-बाप को छोड़ गए हैं। एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि प्रशासन संपर्क में है। बलिदानी सैनिक का शव रविवार को पैतृक गांव पहुंचेगा। बलदेव साल 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और करीब 15 उन्होंने देश के लिए अपनी सेवाएं दीं। पार्थिव देह को पहले चंडीगढ़ लाया जाएगा, उसके बाद पैतृक गांव पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें