भाजपा विधायक रणधीर ने आज विधानसभा में कहा कि विधानसभा परिसर में यह कोई प्रेस वार्ता कैसे कर सकता है। बंबर ठाकुर की प्रेस वार्ता पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा, एक फोटो के आधार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे और विधायक को ने निशाना बनाया है। जयराम ठाकुर ने कहा, जब तक इस गोलीकांड की जांच चल रही है, तब तक इस तरह की बयानबाजी बंबर ठाकुर को नहीं करनी चाहिए। इस पर स्पीकर ने संज्ञान लेने की बात कही। जिसके बाद अब पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि मैं भी पूर्व विधायक हूं और मुझे पता है कि विधानसभा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति वहां प्रेस वार्ता नहीं कर सकता है। मैं वहां प्रेस वार्ता करने नहीं सीएम से मिलने गया था। कुछ पत्रकारों ने मुझसे सवाल पूछे, मैने उनके जबाव दे दिए। अगर इससे कोई नियम भंग हुआ हो तो मैं उसपर माफी मांगता हूं।